पृथ्वी-2 और अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल परीक्षण


पृथ्वी-2 और अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल परीक्षण

भारत ने 17 जुलाई को दो स्वदेशी कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों पृथ्वी-2 और अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया। दोनों मिसाइलों को ओडिशा तट के पास स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से लॉन्च किया गया।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, इन प्रक्षेपणों ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को पूरा किया। ये परीक्षण सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command) की निगरानी में किए गए।

मिसाइल परीक्षण की जानकारी

जानकारी के अनुसार, अग्नि-1 मिसाइल का परीक्षण पहले अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया, जबकि कुछ समय बाद पृथ्वी-2 मिसाइल को चांदीपुर स्थित लॉन्च पैड-3 से दागा गया।

अग्नि-1 मिसाइल की विशेषताएं

  • मारक क्षमता: 700 किलोमीटर तक
  • वजन: 12 टन
  • परमाणु वारहेड क्षमता: 1,000 किलोग्राम
  • विकासकर्ता: उन्नत सिस्टम प्रयोगशाला (ASL), DRDL और RCI के सहयोग से
  • निर्माता: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, हैदराबाद
  • सेवा में शामिल: 2004 से
  • प्रकार: जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल
  • प्रणोदन प्रणाली: ठोस ईंधन (Solid Propellants)

स्रोत: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे