भारत में खुदरा महंगाई मई 2025 में 6 साल के निचले स्तर 2.82% पर


भारत में खुदरा महंगाई मई 2025 में 6 साल के निचले स्तर 2.82% पर

भारत की खुदरा महंगाई मई 2025 में घटकर 2.82% हो गई है, जो पिछले 6 वर्षों का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले मार्च 2019 में यह 2.86% थी। खाने-पीने की चीजों की कीमतों में गिरावट के चलते खुदरा महंगाई में यह गिरावट दर्ज की गई है।

अप्रैल 2025 में खुदरा महंगाई घटकर 3.16% और मार्च में 3.34% रही थी, जो उस समय 67 महीनों का सबसे निचला स्तर था। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के ये आंकड़े 12 जून को जारी किए गए हैं।

फरवरी से ही खुदरा महंगाई दर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के 4% लक्ष्य से नीचे बनी हुई है।

अप्रैल में खाद्य वस्तुओं की कीमतें गिरीं

महंगाई की टोकरी में खाद्य वस्तुओं का योगदान लगभग 50% होता है। अप्रैल में खाद्य महंगाई दर 1.78% से घटकर 0.99% पर आ गई।

अप्रैल में ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर 2.92% से घटकर 2.59% और शहरी क्षेत्रों में 3.36% से घटकर 3.07% हो गई है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे