भारत-पाक तनाव के कारण बंद हुए भारत के 32 हवाई अड्डे फिर से खोले गए


भारत-पाक तनाव के कारण बंद हुए भारत के 32 हवाई अड्डे फिर से खोले गए

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई 2025 को सीजफायर की घोषणा हुई। इसके बाद 11 मई को नियंत्रण रेखा पर शांति बनी रही। इसी को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने उन 32 हवाई अड्डों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है जिन्हें सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद किया गया था।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने 12 मई 2025 को इन सभी हवाई अड्डों को फिर से खोलने की घोषणा की है और नागरिक उड़ानें फिर से शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही 25 एयर रूट भी फिर से खोले गए हैं। पहले यह घोषणा की गई थी कि 9 मई से 15 मई 2025 तक ये उड़ानें बंद रहेंगी।

32 हवाई अड्डे फिर से शुरू

भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की, जिससे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर और पश्चिम भारत के 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानें रोक दी गई थीं।

हालांकि, स्थिति में सुधार और सीमा पर शांति को देखते हुए 12 मई को ही इन सभी हवाई अड्डों के संचालन को फिर से शुरू कर दिया गया। यह फैसला यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है और नागरिक विमान सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं।

इन हवाई अड्डों की पूरी सूची और अद्यतन उड़ान कार्यक्रम के लिए यात्री एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे