26 सितंबर- ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स-2024 में भारत 39वें स्थान पर रहा।

भारत ने वैश्विक नवाचार सूचकांक (जीआईआई) 2024 में 133 अर्थव्यवस्थाओं में 39वां स्थान हासिल किया है। जेनेवा स्थित विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सूचकांक में भारत पिछले साल 40वें स्थान पर था। नव प्रवर्तकों (नई खोज करने वाले) और उद्यमियों के कारण भारत में नवाचार के माहौल को मजबूती मिल रही है। जीआईआई रैंकिंग में लगातार सुधार हमारी ज्ञान संपदा, जीवंत स्टार्ट-अप पारिस्थिकी तंत्र और सार्वजनिक व निजी अनुसंधान संगठनों के बेहतरीन काम के कारण हुआ है।

जीआईआई एक ऐसा भरोसेमंद साधन है जिससे दुनिया भर की सरकारें यह देख सकती हैं कि उनके देशों में नए आविष्कार और तकनीक कैसे सामाजिक व आर्थिक बदलाव ला रहे हैं। इसका उपयोग नीति निर्माता और व्यापारिक हस्तियां करते हैं। डब्ल्यूआईपीओ के मुताबिक स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अमेरिका, सिंगापुर और ब्रिटेन दुनिय की सबसे अधिक नवाचार वाली अर्थव्यवस्थाएं हैं। वही चीन, तुर्किये, भारत, वियतना और फिलीपींस इस क्षेत्र में पिछले दस वर्षों में तेजी से प्रगति करने वाले देश हैं। चीन 11वें स्थान पर है और शीर्ष 30 में स्थान पाने वाली एकमात्र मध्यम-आय वाली अर्थव्यवस्था है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययनमूल्य मात्र - 500 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा के लिए खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे