नेशनल एआई स्किलिंग कोर्स होगा शुरू
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गूगल और यूट्यूब के साथ साझेदारी में छात्रों और युवाओं के लिए राष्ट्रीय एआई कौशल (National AI Skilling) कार्यक्रम शुरू किया है।
इस पहल के तहत मीडिया और रचनात्मक क्षेत्रों जैसे एनिमेशन, गेमिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग से जुड़े 15,000 युवाओं को मुफ्त एआई प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति दी जा रही है।
डिजिटल और क्रिएटिव सेक्टर को बढ़ावा
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रशिक्षित कर उन्हें डिजिटल और क्रिएटिव इंडस्ट्री में बेहतर अवसर प्रदान करना है।
यह पहल भारत में तेजी से बढ़ती तकनीकी शिक्षा और डिजिटल कौशल विकास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



