पहलगाम हमले के बाद सेनाओं को खुली छूट: पीएम मोदी


पहलगाम हमले के बाद सेनाओं को खुली छूट: पीएम मोदी

29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के सरगना पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए भारत की तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी है।

पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या के बाद देश में उपजे आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने सेनाओं को किसी भी तरह की कार्रवाई की पूरी छूट दे दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा दृढ़ राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने सेनाओं की क्षमता पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय सेनाएं स्वयं तय करेंगी।

इस बैठक में जम्मू-कश्मीर और देश की सीमाओं की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही, पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के खिलाफ सामरिक-रणनीतिक विकल्पों पर भी चर्चा हुई।

30 अप्रैल को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS), राजनीतिक मामलों की समिति (CCPA), और आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) की बैठकें बुलाई गई हैं। इनका एक साथ होना इस बात का संकेत है कि सरकार बड़े निर्णय लेने की तैयारी में है।

ऐसी अटकलें भी हैं कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों में भूमिका पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने भी हाल ही में अप्रत्यक्ष रूप से इसे स्वीकार किया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे