भारत-चीन सीमा वार्ता: 25वीं Special Representatives बैठक
अगस्त 2026 में चीन की राजधानी बीजिंग में भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों (Special Representatives) की 25वीं वार्ता आयोजित हुई। भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और चीन की ओर से विदेश मंत्री वांग यी ने वार्ता की सह-अध्यक्षता की।
बातचीत में सीमा विवाद के समाधान, LAC पर शांति एवं स्थिरता, सीमा सीमांकन (Boundary Delimitation) और Border Management पर विशेष जोर दिया गया। दोनों देशों ने सीमा वार्ता को आगे बढ़ाते हुए “Early and Substantial Harvest” यानी सीमा सीमांकन और सीमा प्रबंधन में जल्द एवं ठोस प्रगति की दिशा में काम करने पर सहमति जताई।
साथ ही, पूर्वी और मध्य सेक्टर में दो अतिरिक्त सैन्य हॉटलाइन स्थापित करने तथा दो नए Border Personnel Meeting (BPM) Points बनाने पर भी सहमति बनी। इसका उद्देश्य LAC पर गलतफहमी और तनाव को कम करना तथा सैन्य संचार को बेहतर बनाना है।
अजीत कुमार डोभाल भारत के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) हैं।



