भारतवंशी शैलेश जेजुरिकर बने P&G के नए सीईओ


भारतवंशी शैलेश जेजुरिकर बने P&G के नए सीईओ

डेली यूज की घरेलू चीजें बनाने वाली अमेरिकी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) ने भारत में जन्मे शैलेश जेजुरिकर को अपना अगला सीईओ और चेयरमैन नियुक्त किया है। वे 1 जनवरी 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

शैलेश जेजुरिकर मौजूदा सीईओ जॉन मोलर की जगह लेंगे। यह निर्णय कंपनी की टॉप लीडरशिप में बदलाव के तहत लिया गया है। पीएंडजी भारत में भी एक अग्रणी एफएमसीजी कंपनी है, जो एरियल, टाइड, व्हिस्पर, ओले, जिलेट, अम्बिपुर, पैम्पर्स, पैंटीन, ओरल-बी, हेड एंड शोल्डर्स और विक्स जैसे ब्रांड के साथ काम करती है।

सिनसिनाटी (ओहायो) स्थित P&G ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 58 वर्षीय शैलेश जेजुरिकर ने 1989 में कंपनी में एसिस्टेंट ब्रांड मैनेजर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अब तीन दशकों की सेवा के बाद वे कंपनी के टॉप पद पर पहुंचेंगे।

वे 1 जनवरी 2026 से आधिकारिक रूप से पीएंडजी के चेयरमैन और सीईओ का कार्यभार संभालेंगे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे