भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी उपयोगकर्ता | ज्योतिरादित्य सिंधिया


भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी उपयोगकर्ता

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी उपयोगकर्ता बन गया है, और देश में 5जी यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से अधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत 5जी तकनीक अपनाने में सबसे तेज देशों में से एक है, जबकि चीन पहले स्थान पर है।

सिंधिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि 2022 में लांचिंग के बाद अब 5जी सेवाएं पूरे देश में उपलब्ध हैं और 85 प्रतिशत जनसंख्या 5जी कवरेज में है। मार्च 2025 तक दूरसंचार कंपनियों ने 4.69 लाख 5जी बेस ट्रांससीवर स्टेशन स्थापित किए। अब तक लगभग 25 करोड़ मोबाइल यूजर 5जी सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं।

ग्रामीण कनेक्टिविटी और इंटरनेट विकास

मंत्री ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है और ग्रामीण टेलीफोन कनेक्शन में 42.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मार्च 2014 में ग्रामीण टेलीफोन कनेक्शन 37.77 करोड़ थे, जो सितंबर 2025 तक 53.98 करोड़ हो गए। भारत ने इंटरनेट कनेक्शन के मामले में भी 100 करोड़ का मील का पत्थर पार कर लिया है, जो 100.29 करोड़ तक पहुंच गया है। मार्च 2014 के मुकाबले इंटरनेट कनेक्शन में 298.77 प्रतिशत वृद्धि हुई है। आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुसार स्वदेशी नेटवर्क का विस्तार तेजी से हो रहा है।

भारत अब दुनिया का 4जी तकनीक विकसित करने वाला पांचवां देश भी बन गया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे