कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग 2025 में भारत को 4 स्वर्ण पदक


कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग में भारत को 4 और गोल्ड

भारत की वेटलिफ्टर बिंदिया रानी देवी, मुथुपांडी राजा और स्नेहा सोरेन ने मंगलवार को अहमदाबाद में चल रही कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, 17 साल की कोयल बार ने यूथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ 53 किलो वेट में गोल्ड मेडल जीता।

कोयल बार ने रचा इतिहास

महिलाओं के 53 किग्रा युवा वर्ग में कोयल बार ने कुल 192 किग्रा (स्नैच 85 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 107 किग्रा) वजन उठाकर नया वर्ल्ड यूथ रिकॉर्ड बनाया। यह वजन सीनियर वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय वेटलिफ्टर स्नेहा सोरेन के उठाए गए वजन से अधिक था। कोयल ने कुल और क्लीन एंड जर्क, दोनों में नया रिकॉर्ड दर्ज किया और यूथ व जूनियर दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया।

बिंदिया रानी देवी ने सिल्वर जीता

महिला 58 किग्रा वर्ग में बिंदिया रानी ने कुल 206 किग्रा (91 किग्रा स्नैच + 115 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता।

स्नेहा सोरेन को मिला सिल्वर पदक

महिला 53 किग्रा सीनियर वर्ग में नाइजीरिया की ओमोलोला ओनोमे डिडिह ने 197 किग्रा (90 किग्रा + 107 किग्रा) वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। भारत की स्नेहा सोरेन ने 185 किग्रा (81 किग्रा + 104 किग्रा) के साथ सिल्वर मेडल जीता।

भारत का यह प्रदर्शन बताता है कि युवा और महिला वेटलिफ्टर विश्व स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत कर रहे हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे