जोधपुर में देश के दूसरे सबसे बड़े अक्षरधाम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा


जोधपुर में देश के दूसरे सबसे बड़े अक्षरधाम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

जोधपुर के काली बेरी क्षेत्र में निर्मित बीएपीएस श्री स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन 25 सितंबर 20256:45 बजे सम्पन्न हुआ। बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्था (BAPS) के प्रमुख महंत स्वामी महाराज ने मंदिर में स्थापित दिव्य मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की।

इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयोजन के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों साधु-संत, गणमान्य अतिथि और लाखों श्रद्धालु जोधपुर पहुंचे। पूरे शहर का माहौल भक्ति और उल्लास से भर गया।

एक दिन पूर्व रात्रि को मंदिर परिसर और आकाश दिवाली जैसे आतिशबाज़ी से जगमगा उठे। पटाखों की गूंज और रंग-बिरंगी रोशनी ने ऐसा नज़ारा पेश किया जिसे लोगों ने अपने घरों की छतों से कैमरे में कैद किया।

इस आयोजन के अंतर्गत निकाली गई शोभायात्रा और झांकियों ने जनमानस को भावविभोर कर दिया और यह संदेश दिया कि अक्षरधाम मंदिर अब जोधपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का नया प्रतीक बनने जा रहा है।

भगवान स्वामिनारायण और अन्य देवमूर्तियों की प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए विशाल पंडालों में भोग-प्रसाद और सत्संग की विशेष व्यवस्था की गई थी।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए 2500 से अधिक स्वयंसेवकों ने दिन-रात कार्य कर सेवाएं प्रदान कीं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे