IBPS ने क्लर्क के 6128 पदों पर निकाली भर्ती, 21 जुलाई तक करें आवेदन


इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) राष्ट्रीय बैंकों में क्लर्क के 6 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 1 जुलाई को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए प्री-एग्जाम ट्रेनिंग 12 से 17 अगस्त तक होगी। प्रीलिम्स एग्जाम 24, 25 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। वहीं रिजल्ट सितंबर में घोषित होंगे। उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर को होगा। इस भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू नहीं होता है।

इन बैंकों में होगी भर्ती :

  • पंजाब नेशनल बैंक
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • इंडियन बैंक
  • कैनरा बैंक
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • इंडियन ओवरसीज बैंक
  • पंजाब एंड सिंध बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।

आयु सीमा :

उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

फीस :

उम्मीदवारों के लिए फीस 850 रुपए है। इसी में इंटीमेशन चार्ज भी शामिल है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांगों को इंटीमेशन चार्ज के तौर पर 150 रुपए देना होगा। वहीं फीस नि:शुल्क होगी।

सैलरी :

19,900- 47,920 रुपए प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रारम्भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्रारम्भिक परीक्षा अगस्त में होगी। मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर या अक्टूबर में होगा। प्रोविजनल अलॉटमेंट अप्रैल 2025 में होगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे