मैं इंजीनिरिंग से स्नातक हूँ। मैं गेट परीक्षा के बारे में जानकारी चाहता हूँ। परीक्षा योजना की भी जानकारी देवें।

इंजीनियरिंग, टेक्नालॉजी, आर्किटेक्चर एवं व फॉर्मेसी क्षेत्रों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रतिभाशाली उम्मीदवारों की पहचान करने एवं पूरे देश में इंजीनियरिंग शिक्षा में अंतरस्नातक स्तर पर एकरूपता लाने के उदेश्य से प्रतिवर्ष अखिल भारतीय स्वरूप वाली एक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन होता है, जिसे ग्रेजूएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग या गेट कहते हैं । इस परीक्षा का आयोजन गेट नेशनल को-आर्डिनेशन बोर्ड की तरफ से छ : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों तथा भारतीय विज्ञान अकादमी बैंगलौर द्वारा किया जाता है । परीक्षा सामान्यत: फरवरी-मार्च में आयोजित की जाती है । यह परीक्षा 3 घंटे की होती है तथा अधिकतम 150 प्रश्न होते हैं । प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ठ के साथ ही साथ लघुउत्तरीय प्रश्न भी पूछे जाते हैं । इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद विद्यार्थी छात्रवृत्ति सहित इंजीनियरिंग, टेक्नॉलाजी, आर्किटेक्चर या फार्मेसी के क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika August 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान