हुंडई मोटर इंडिया को पहला भारतीय सीईओ मिला - तरुण गर्ग


ह्युंडई मोटर ने 29 साल में पहली बार भारतीय को बनाया सीईओ

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने अपने 29 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय को कंपनी की कमान सौंपी है। तरुण गर्ग को कंपनी का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया गया है। वह 1 जनवरी, 2026 से कार्यभार संभालेंगे।

वह उनसू किम की जगह लेंगे, जो दक्षिण कोरिया में हुंडई मोटर कंपनी के मुख्यालय में एक स्ट्रैटजिक भूमिका में लौट रहे हैं। तरुण गर्ग वर्तमान में कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और सीओओ हैं और उन्हें ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में 32 वर्षों का अनुभव है।

सेल्स, मार्केटिंग और मैनेजमेंट में लंबा अनुभव

कंपनी ने एक बयान में बताया कि तरुण गर्ग को सेल्स, मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी और ब्रांड कम्युनिकेशन में गहरा अनुभव है। बीते दो वर्षों से वे कंपनी के वैश्विक प्रबंधन के साथ करीबी से काम कर रहे थे।

रिकॉर्ड सफलता और नेतृत्व

हुंडई मोटर कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ होजे मुनोज ने गर्ग की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा, "तरुण, हुंडई इंडिया के 29 वर्षों के इतिहास में कंपनी का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनके कार्यकाल में कंपनी ने रिकॉर्ड बिक्री, लाभ और देश का सबसे बड़ा आईपीओ दर्ज किया।"

उनसू किम की प्रतिक्रिया

पूर्व सीईओ उनसू किम ने कहा, "मैंने वर्षों तक तरुण के साथ काम किया है और उनकी क्षमताओं से पूरी तरह परिचित हूं। उन्होंने कंपनी की वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।"

हुंडई का शेयर प्रदर्शन

सीईओ नियुक्ति की खबर के बाद हुंडई का शेयर बीएसई पर 1.15% की तेजी के साथ ₹2439.20 पर ट्रेड कर रहा है। इसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹2,889.65 और न्यूनतम स्तर ₹1,542.95 रहा है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे