हाइपरसोनिक मिसाइलें बढ़ाएंगी भारत की ताकत


हाइपरसोनिक मिसाइलें बढ़ाएंगी भारत की ताकत

भारत ने ध्वनि से पांच गुना तेज रफ्तार से चलने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक में बड़ी सफलता हासिल की है, जो भविष्य के युद्धों की तस्वीर बदल सकती है। इस मिसाइल को न रडार पकड़ सकता है और न कोई एयर डिफेंस सिस्टम छू सकता है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक ऐसे एडवांस्ड इंजन का सफल परीक्षण किया है, जो भारत को दुनिया के उन चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा कर देगा, जिनके पास ये अजेय तकनीक है।

आईएएनएस के अनुसार, डीआरडीओ ने हाइपरसोनिक मिसाइल कार्यक्रम के तहत 'एक्टिवली कूल्ड फुलस्केल स्क्रैमजेट कंबस्टर' का सफल और लंबी अवधि का परीक्षण किया है। यही स्क्रैमजेट कंबस्टर इस मिसाइल को 6100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दिलाता है। इस रफ्तार को मैक 5+ भी कहा जाता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे