• 29 अगस्त-हुरुन रिच लिस्ट-2024 जारी।

हुरुन इंडिया ने 29 अगस्त भारत के अमीरों की ताजा सूची जारी की है. अमीरों की सूची तैयार करने वाली कंपनी की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अरबपतियों की संख्या 334 है. अरबपति गौतम अडानी ने 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी को पछाड़कर 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 62 वर्षीय अडानी और उनके परिवार ने अंबानी को पीछे छोड़ दिया है, जो अब 10.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अडानी का स्थान भारतीय व्यापार परिदृश्य में उनकी प्रमुख उपस्थिति को दर्शाता है, जबकि अंबानी, जो लंबे समय से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति रहे हैं, अब दूसरे स्थान पर हैं। इस सूची में सबसे कम उम्र के यंग अरबपतियों में क्विक ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप जेप्टो के फाउंडर कैवल्य वोहरा और आदित पलिचा को भी शामिल किया गया है. इस समय इन दोनों अरबपतियों की उम्र मात्र 21 और 22 साल है. हालांकि, हुरुन इंडिया की अमीरों वाली सूची में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पहली बार शामिल किए गए हैं। साल 2023 के मुकाबले करीब 29 फीसदी अधिक है. पिछले साल हर 5 दिन में एक नया अरबपति जुड़ रहा था. हुरुन इंडिया की सूची में 17 लोगों के शामिल होने के साथ हैदराबाद ने पहली बार बेंगलुरु को पछाड़कर अमीरों की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है. मुंबई और नई दिल्ली नए जुड़ने वालों के मामले में टॉप के दो स्थान पर हैं।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा के लिए खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे