मैं होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना चाहता हूँ। इस हेतु आवश्यक योग्यताएँ एवं विभिन्न संस्थाओं के पते बताइए।

वर्तमान में बढ़ती व्यावसायिकता तथा प्रतिस्पर्धा ने अन्य क्षेत्रों की भाँति होटल उद्योग में रोजगार के बहुत सारे अवसर प्रदान किए हैं । होटल प्रबंधन पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाती है । प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा तथा अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष है । चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर होता है । लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है, जिसमें गणित, तार्किक योग्यता, अंग्रेजी तथा सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं । होटल मैनेजमेंट केटरिंग एंड न्यूट्रिशन का 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम नई दिल्ली स्थित नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग द्वारा संचालित होता है । यह संस्था पर्यटन मंत्रालय की स्वायत्त संस्था है । होटल मैनेजमेंट, केटरिंग एवं न्यूट्रीशन में डिप्लोमा पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद डेढ़ वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन होटल एडमिनिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है । होटल उद्योग से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों के नाम हैं- फूड़ क्राफ्ट इंस्टीट्यूट मॉडल इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कैम्पस, गोविंदपुरा भोपाल-462026, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, रोजाबाग, औरंगाबाद- 431001, ओबेरॉय स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट, शामनाथ मार्ग, नई दिल्ली- 110054, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट केटरिंग टेक्नालॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, वीर सावरकर मार्ग दादर, मुंबई- 400028 ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान