भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी बने गुकेश


   

भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी बने गुकेश


   

फिडे की ताजा रैंकिंग में गुकेश ने 2784 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर जगह बनाई है, जिससे वह भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। हाल ही में भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ध्यान चंद खेल रत्न से सम्मानित किए गए गुकेश ने अर्जुन एरिगेसी को पीछे छोड़ दिया है, जो अब 2779.5 रेटिंग अंकों के साथ पांचवे स्थान पर खिसक गए हैं। नार्वे के मैग्नस कार्लसन 2832.5 अंकों के साथ अभी भी विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं।


   

गुकेश ने नीदरलैंड्स के विज्क आन जी में चल रहे टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में जर्मनी के विसेंट कीमर को हराकर एक और उपलब्धि प्राप्त की। इस जीत के बाद गुकेश ने अर्जुन एरिगेसी को पछाड़ते हुए भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।


   

गुरुवार को जारी फिडे की ताजा रैंकिंग के अनुसार, गुकेश अब 2784 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि एरिगेसी 2779.5 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। नार्वे के मैग्नस कार्लसन 2832.5 अंकों के साथ अभी भी विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं।





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे