शिशुओं के आधार पंजीकरण के लिए नया सॉफ़्टवेयर लॉन्च


केंद्र सरकार ने 13 अप्रैल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के माध्यम से एक नया सॉफ़्टवेयर लॉन्च किया है, जिससे अस्पतालों में शिशुओं के आधार पंजीकरण की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक होगी।

इस पहल के तहत, अस्पताल प्रबंधन और तकनीकी स्टाफ को शिशुओं के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। माता-पिता के आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के आधार पर, शिशुओं का आधार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।

अस्पतालों में इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष उपकरण लगाए जा रहे हैं, जिनसे शिशुओं के बायोमेट्रिक आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे। यह प्रणाली मातृत्व एवं चाइल्ड केयर अस्पताल और अन्य सरकारी अस्पतालों में लागू की जा रही है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे