गोवा बना पूरी तरह साक्षर राज्य - स्थापना दिवस पर बड़ी उपलब्धि


गोवा बना पूरी तरह साक्षर राज्य, रिटायर्ड शिक्षक और NSS वॉलंटियर्स की मदद से लक्ष्य हासिल

31 मई को गोवा स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य को 100% साक्षर घोषित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राज्य सरकार की जन-जन साक्षर योजना के माध्यम से संभव हो सकी है।

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 95% से अधिक साक्षरता दर वाले राज्यों को पूरी तरह साक्षर माना जाता है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए गोवा में 15 वर्ष से अधिक उम्र के 2,981 अशिक्षित लोगों की पहचान कर उन्हें पढ़ाया गया।

इस अभियान में सेवानिवृत्त शिक्षकों, एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) वॉलंटियर्स और छात्रों ने मिलकर अहम भूमिका निभाई। पढ़ाई के लिए कोंकणी, मराठी, हिंदी और अंग्रेज़ी भाषाओं में विशेष शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई, जिसमें वित्तीय साक्षरता और जीवन कौशल जैसे विषय भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस सफलता के लिए सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह गोवा की शिक्षा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे