सामान्य ज्ञान तथ्य 21-4-2026 | महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स


सामान्य ज्ञान तथ्य – 21-4-2026

  • ओडिशा के इंफो वैली में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट शुरू की गई है। अब ओडिशा पहला ऐसा राज्य बनेगा जहाँ चिप निर्माण और पैकेजिंग दोनों कार्य एक ही स्थान पर होंगे। इससे AI, 5G और रक्षा क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
  • डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव को प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन अवॉर्ड दिया गया। वे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कुलपति हैं और जलवायु-लचीली कृषि में योगदान के लिए सम्मानित हुए हैं।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वे पूर्व रेल मंत्री और स्वास्थ्य राज्य मंत्री रह चुके हैं।
  • गोवा की साध्वी सतीश सैल फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 बनीं। महाराष्ट्र की राजनंदिनी पावर फर्स्ट रनर-अप रहीं। अब वह मिस वर्ल्ड 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
  • सीबीआई ने “अमय AI चैटबॉट” लॉन्च किया है, जिससे फर्जी नोटिस की पहचान की जा सकेगी और साइबर ठगी को रोका जा सकेगा।
  • भारत और रूस का RELOS (रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स एग्रीमेंट) लागू हो गया है। इसके तहत दोनों देश एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों, बंदरगाहों और एयरबेस का उपयोग कर सकेंगे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे