सामान्य ज्ञान तथ्य (7 नवम्बर 2025)


सामान्य ज्ञान तथ्य (7 नवम्बर 2025)

  1. जोहरान ममदानी को न्यूयॉर्क सिटी का मेयर चुना गया:
    वे शहर के पहले मुस्लिम मेयर, दक्षिण एशियाई मूल के पहले व्यक्ति और पिछले 100 वर्षों में सबसे युवा मेयर बने। जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा में भारतीय मूल के परिवार में हुआ।
  2. भारत में प्रोजेक्ट चीता:
    प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत दिसंबर के तीसरे सप्ताह में बोत्सवाना से 8 अफ्रीकी चीते लाने वाला है। ये चीते पहले से क्वारंटीन में हैं और भारत आने के बाद कूनो में रखे जाएंगे। ये चीते जेनेटिक विविधता बढ़ाने में मदद करेंगे।
  3. डेविड बेकहम को नाइटहुड:
    इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान डेविड बेकहम को किंग चार्ल्स III द्वारा नाइटहुड की उपाधि दी गई। अब उन्हें औपचारिक रूप से सर डेविड बेकहम कहा जाएगा। यह सम्मान फुटबॉल और समाजसेवा में योगदान के लिए दिया गया।
  4. संजय गर्ग को BIS के निदेशक का पद संभालने का मौका:
    IAS अधिकारी संजय गर्ग (केरल कैडर, 1994 बैच) ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के नए महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। वे इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन की भारतीय समिति के अध्यक्ष भी बने।
  5. मुंबई एशिया का सबसे खुशहाल शहर:
    Time Out की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई 2025 के लिए एशिया का सबसे खुशहाल शहर चुना गया। सर्वे में लगभग 18,000 लोगों ने अपने शहरों को संस्कृति, भोजन और जीवन की गुणवत्ता के आधार पर रेट किया।
  6. NABFID का नाम परिवर्तन:
    NABFID (नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट) भारत में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए दीर्घकालिक फंडिंग प्रदान करने वाली विकास वित्त संस्था है। अब इसका नाम बदलकर Infrastructure Development Bank (IDB) कर दिया गया है और नया लोगो तथा ब्रांड पहचान जारी की गई है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे