सामान्य ज्ञान तथ्य 2025


सामान्य ज्ञान तथ्य - 2025

1. शेफाली वर्मा बनीं ब्रांड एंबेसडर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार और वर्ल्ड कप हीरो शेफाली वर्मा को हरियाणा राज्य महिला आयोग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। शेफाली ने ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए।

2. हॉकी वर्ल्ड कप 2026

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 पहली बार दो देशों — बेल्जियम और नीदरलैंड — में आयोजित होगा। टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसमें 16 पुरुष टीम और 16 महिला टीम खेलेंगी। पहली बार पैराहॉकी वर्ल्ड कप भी इसी आयोजन के साथ होगा।

3. गरुड़ एयर एक्सरसाइज

भारतीय वायु सेना का दल फ्रांस के मॉन्त-दे-मार्सा एयर बेस पहुँचा जहाँ 16 से 27 नवंबर तक गरुड़ एयर एक्सरसाइज आयोजित होगी। यह अभ्यास 2003 से किया जा रहा है। इसमें IAF के Su-30MKI लड़ाकू विमान और फ्रांस के राफेल जेट भाग लेंगे।

4. ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन

ओडिशा के पुरी और सुनापुर समुद्र तटों को 2025–26 के लिए ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन मिला है। यह दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित इको-लेबल है, जिसे फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंटल एजुकेशन (FEE), डेनमार्क प्रदान करता है।

5. भारत बनाएगा दुनिया की सबसे गहरी अंडरवॉटर रिसर्च लैब

भारत दुनिया की सबसे गहरी अंडरवॉटर रिसर्च लैब बनाने जा रहा है, जो 6,000 मीटर की गहराई पर स्थापित की जाएगी। यह प्रोजेक्ट 2047 तक पूरा होने की योजना है। पहले चरण में 500 मीटर की गहराई पर एक डेमो मॉड्यूल बनाया जाएगा, जिसमें 3 वैज्ञानिक 24 घंटे से अधिक समय तक पानी के अंदर रहकर परीक्षण और अनुसंधान कर सकेंगे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे