अब जनरल टिकट बुकिंग में आधार लिंक जरूरी - रेलवे की नई नियमावली


कल से पहले 15 मिनट सिर्फ आधार लिंक वालों का एप से ट्रेन रिजर्वेशन

1 अक्टूबर 2025 से रेलवे में सामान्य (जनरल) टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। रेलवे मंत्रालय ने 14 सितंबर को यह घोषणा की थी।

IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जनरल टिकट बुकिंग खुलने के पहले 15 मिनट केवल वही यात्री टिकट बुक कर पाएंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक है। इससे फर्जी आईडी, टिकट एजेंटों की कालाबाजारी और बॉट्स के जरिए बुकिंग पर रोक लगेगी।

अगर आपका IRCTC अकाउंट पहले से आधार से लिंक है, तो बुकिंग प्रक्रिया सरल होगी, वेटिंग कम होगी और टिकट कन्फर्म होने की संभावना अधिक होगी।

रेलवे के कंप्यूटरीकृत PRS काउंटरों पर टिकट बुकिंग का मौजूदा शेड्यूल वैसा ही रहेगा। अधिकृत टिकटिंग एजेंटों के लिए पहले दिन 10 मिनट की बुकिंग पाबंदी भी पहले जैसी ही लागू रहेगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे