30 अगस्त-विदेशी मुद्रा भंडार 681 अरब डॉलर के नए उच्च स्तर पर पहुंचा।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 680 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है! भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार 23 अगस्त 2024 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 7 बिलियन डॉलर बढ़कर 681.688 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में $5.983 बिलियन की वृद्धि हुई, जिससे कुल राशि $597.552 बिलियन हो गई. RBI के स्वर्ण भंडार में भी अच्छी वृद्धि देखी गई, जो $893 मिलियन बढ़कर $61 बिलियन हो गया. साथ ही, विशेष आहरण अधिकार (SDR) में $118 मिलियन की वृद्धि हुई, जो अब $18.45 बिलियन है, और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भंडार $30 मिलियन बढ़कर $4.68 बिलियन हो गया।

भारत में विदेशी निवेश में भारी वृद्धि के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है. विदेशी नकदी के इस प्रवाह के कारण भारतीय शेयर बाजार में उछाल आया है, सेंसेक्स और निफ्टी ने अब तक के उच्चतम स्तर को छुआ है. डॉलर के मुकाबले रुपया भी थोड़ा मजबूत हुआ, जो 30 अगस्त, 2024 को 83.86 पर बंद हुआ. इस साल सभी विदेशी निवेशों के आने से, भंडार में 58 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है. 29 दिसंबर, 2023 को यह 623 बिलियन डॉलर पर था, और अब यह 681 बिलियन डॉलर से अधिक हो गए हैं. जून और जुलाई 2024 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश 10.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे