नरोन्हा अकादमी में बनेगा फाइनेंस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 7 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें शिक्षा, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े फैसले शामिल हैं, जिनका लाभ आम जनता, किसानों और छात्रों को मिलेगा।
राज्य में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (FTRI) स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
यह संस्थान भोपाल स्थित आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासनिक एवं प्रबंधन अकादमी के परिसर में स्थापित किया जाएगा।
यह संस्थान बजट विश्लेषण, वित्तीय शोध और सरकारी योजनाओं की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रदेश में संचालित 7 लेखा प्रशिक्षण शालाओं का चरणबद्ध तरीके से एकीकरण कर एक राज्य स्तरीय एकीकृत प्रशिक्षण व्यवस्था बनाई जाएगी।
यहां अधिकारियों और कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जाएगी।
इस संस्थान को आईआईएम जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के सहयोग से विकसित किया जाएगा।
इसकी स्थापना और संचालन पर तीन वर्षों (2026-27, 2027-28, 2028-29) में लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत आएगी।



