मिस यूनिवर्स 2025: फातिमा बॉश ने विवाद के बीच जीता ताज


मिस यूनिवर्स 2025: फातिमा बॉश ने विवाद के बीच जीता ताज

मिस यूनिवर्स 2025 के ताज पर मैक्सिको की मॉडल फातिमा बॉश की दावेदारी रही। टॉप 5 में जगह बनाने के बाद जब विजेता के रूप में उनके नाम का एलान हुआ तो वे भावुक हो गईं। उनकी यह जीत मानो वर्षों की मेहनत, धैर्य और डेडिकेशन का परिणाम थी।

इस महीने की शुरुआत में फातिमा को लेकर एक बड़ा विवाद हुआ था। कथित तौर पर उन्हें भरे मंच पर ‘बेवकूफ’ कहा गया था, जिसका उन्होंने विरोध किया। कंट्रोवर्सी और विरोध के बावजूद फातिमा की जीत का लोग जश्न मना रहे हैं, जबकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

इस बार इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन थाईलैंड में हुआ। फातिमा बॉश ने विवाद के बावजूद मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर अपने देश को गौरवान्वित किया है। यह विवाद 04 नवंबर को तब शुरू हुआ जब मिस थाइलैंड के निदेशक नवात इत्साराग्रिसिल ने कथित तौर पर फातिमा को सभी के सामने डांटा। उन पर आरोप था कि उन्होंने थाईलैंड से संबंधित प्रोमोशनल कंटेंट साझा नहीं किया, जिसके चलते उन्हें अपमानजनक शब्द कहे गए।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे