नेतन्याहू को PM बनने से रोकने का बिल लाए आइजनकोट: भ्रष्टाचार के आरोपी प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे
नेतन्याहू को PM बनने से रोकने का बिल लाए आइजनकोट: भ्रष्टाचार के आरोपी प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे; तय समय से ज्यादा पद पर भी नहीं रह सकेंगे
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए गादी आइजनकोट ने स्पेशल बिल पेश किया है। इसमें कहा गया है कि भ्रष्टाचार का मुकदमा झेल रहे नेता प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे।
नेतन्याहू पर अभी भ्रष्टाचार के 3 मामले चल रहे हैं, बिल पास हुआ तो वे अब इजराइल के पीएम नहीं बन पाएंगे।
आइजनकोट और उनके सहयोगी बुधवार को इजराइली संसद में कुल 8 बिल लाए। इनमें प्रधानमंत्री पद पर रहने का समय तय करने और नेतन्याहू सरकार के कुछ पुराने फैसले रद्द करने का प्रावधान है।
Useful Links
Latest News
Blog



