डॉ. जय भट्टाचार्य को NIH निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया


डॉ. जय भट्टाचार्य को NIH निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया

भारतीय मूल के प्रोफेसर डॉ. जय भट्टाचार्य को अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) के निदेशक के रूप में मंजूरी दे दी है। भट्टाचार्य, जो स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञ हैं, कोविड-19 लॉकडाउन विरोधी और ग्रेट बैरिंगटन घोषणा के सह-लेखक हैं। उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नामित किया था। भट्टाचार्य का शोध सरकारी स्वास्थ्य नीतियों और जैव चिकित्सा नवाचार पर केंद्रित है, और उनकी नियुक्ति स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है।

25 मार्च को अमेरिकी सीनेट ने भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य नीति के प्रोफेसर डॉ. जय भट्टाचार्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) के निदेशक के रूप में मंजूरी दी। NIH दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी फंडिंग वाली जैव चिकित्सा अनुसंधान संस्था है। डॉ. भट्टाचार्य को अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के अधीन काम करना होगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर में डॉ. जय भट्टाचार्य को देश के शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान और वित्त पोषण संस्थान NIH का नेतृत्व करने के लिए नामित किया था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग में की गई ट्रंप की नियुक्तियों पर सवाल उठते रहे हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे