डॉ. अविनाश कुमार पहुंचे माउंट एवरेस्ट बेस कैंप


डॉ. अविनाश कुमार पहुंचे माउंट एवरेस्ट बेस कैंप

माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। इस पर चढ़ाई करना हर पर्वतारोही का सपना होता है, लेकिन यह यात्रा बेहद कठिन होती है।

एवरेस्ट बेस कैंप तक की चढ़ाई भी काफी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, हालांकि हर साल बड़ी संख्या में लोग इसे पूरा करते हैं।

देवघर के न्यूरो सर्जन डॉ. अविनाश कुमार ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की सफल चढ़ाई पूरी की है।

उन्होंने 10 दिन की कठिन यात्रा के बाद शनिवार को बेस कैंप पर पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की।

वहां से उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर तस्वीर साझा की, जिसमें उनके चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

उनकी तस्वीर के पीछे बर्फ से ढका माउंट एवरेस्ट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।

एवरेस्ट बेस कैंप की ऊंचाई 5,364 मीटर (17,598 फीट) है। यह यात्रा नेपाल से शुरू होती है और अनुभवी शेरपा गाइड की देखरेख में पूरी की जाती है।

इस दौरान लगभग 120 किलोमीटर का पैदल मार्ग तय करना होता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे