डोंगला वेधशाला: उज्जैन बना खगोलशास्त्रियों का नया तीर्थ स्थल


खगोलशास्त्रियों का तीर्थ बनेगा उज्जैन, काल गणना के लिए डोंगला में ‘जंतर मंतर’ तैयार

महाकाल की नगरी उज्जैन अब खगोल शास्त्रियों का तीर्थ भी बनने जा रही है। उज्जैन के पास डोंगला गांव में देश की छठी वेधशाला तैयार है। इस स्थान पर हर साल 21 जून को दोपहर 12:28 बजे सूर्य की किरणें इतनी लंबवत होती हैं कि छाया तक नहीं बनती। खगोलशास्त्र में इसे शून्य छाया बिंदु कहते हैं।

इसी खगोलीय विशेषता के कारण डोंगला को भारत के नए टाइम रेफरेंस प्वाइंट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस समय की गणना के लिए यहां देशभर से खगोलशास्त्री, पंचांगकार, वैज्ञानिक और छात्रों का मेला लगता है। वैज्ञानिक विधि से समय और काल निर्धारण किया जाता है, जो पंचांग में उपयोग होता है।

यहां 50 बीघा में वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला तैयार है। जयपुर, दिल्ली, बनारस, उज्जैन और मथुरा के बाद डोंगला को देश का छठा ‘जंतर-मंतर’ कहा जा रहा है।

प्रदेश की सबसे लंबी टेलीस्कोप

यहां 20 इंच व्यास की प्लेनवेव दूरबीन लगी है, जो सौर मंडल से लेकर सुदूर तारों तक की निगरानी कर सकती है। यह प्रदेश की सबसे लंबी दूरबीन है।

शोध, शिक्षा और ज्योतिष का संगम

यहां 200 सीट वाला आधुनिक ऑडिटोरियम है। साथ ही, चिंतक मोरोपंत पिंगले की प्रेरणा से स्थापित सरस्वती विद्या मंदिर में प्राथमिक कक्षाओं से ही खगोल विज्ञान पढ़ाया जा रहा है।

1972 से शुरू हुई खोज, अब पूरी दुनिया की नजर

साल 1972 में पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ने पहले पाया कि उज्जैन से गुजरने वाली कर्क रेखा और पारंपरिक शून्य देशांतर रेखा अब डोंगला की ओर खिसक चुकी हैं।

प्रमुख खगोल यंत्र:

  • शंकु यंत्र: सूर्य की छाया से समय और अक्षांश मापने वाला छड़ीनुमा यंत्र।
  • भित्ति यंत्र: सूर्य और चंद्रमा की ऊंचाई मापने वाला यंत्र।
  • सम्राट यंत्र: विशाल त्रिकोणाकार सौर घड़ी।
  • नाड़ी वलय यंत्र: ग्रहों की दिशा व गति को मापने वाला पारंपरिक यंत्र।
  • भास्कर यंत्र: पृथ्वी के झुकाव और ध्रुव तारे की स्थिति दर्शाने वाला गोल यंत्र।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे