4 सितंबर- पेरिस पैरालिंपिक में धर्मवीर ने क्लब थ्रो में 34.92 मीटर के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

धरमबीर और प्रणव सूरमा ने 4 सितंबर को पेरिस 2024 पैरालंपिक में पुरुषों के क्लब थ्रो F51 वर्ग में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते, जिससे खेलों में एथलेटिक्स में भारत ने पहली बार पहला और दूसरा पोडियम स्थान हासिल किया। इन दो पदकों के साथ भारत ने पैरालंपिक खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दर्ज किया, और टोक्यो 2020 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 35 वर्षीय धरमबीर ने स्टेड डी फ्रांस में अपने पांचवें प्रयास में 34.92 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। प्रणव सूरमा ने 34.59 मीटर के प्रयास के साथ जबरदस्त शुरुआत की और रजत पदक जीता। क्लब थ्रो ओलंपिक में हैमर थ्रो के जैसे ही एक पैरालंपिक प्रतियोगिता है। हालांकि, क्लब थ्रो ओलंपिक प्रोग्राम का हिस्सा नहीं है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा के लिए खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे