दिल्ली में महिलाओं को हर माह 2,500 रुपये


दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक 8 मार्च को हुई, जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई।

इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी की गईं। जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना के लिए पांच हजार एक सौ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने महिला समृद्धि योजना लाने का वादा किया था। संकल्प पत्र में भी इसका वादा किया गया था। रेखा गुप्ता की सरकार की कैबिनेट ने इसके लिए पांच हजार एक सौ करोड़ रुपए आवंटित किए। महिला सशक्तिकरण का काम शुरू हो गया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे