दिल्ली में रेबीज को नोटिफायबल डिजीज घोषित, बनेगा एक्शन प्लान


दिल्ली में रेबीज को नोटिफायबल डिजीज घोषित, बनेगा एक्शन प्लान

दिल्ली सरकार ने ह्यूमन रेबीज (इंसानों में रेबीज) को नोटिफायबल डिजीज घोषित कर दिया है। इसके तहत रेबीज का कोई भी संदिग्ध या पुष्ट मामला सामने आने पर उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देना अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार का कहना है कि इस फैसले से रेबीज के मामलों पर समय रहते नजर रखी जा सकेगी और मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी।

आदेश लागू होने के बाद अब दिल्ली के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं निजी चिकित्सकों को रेबीज से संबंधित मामलों की तुरंत रिपोर्ट करनी होगी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेबीज से होने वाली एक भी मौत स्वीकार्य नहीं है। यह निर्णय समय पर इलाज और प्रभावी निगरानी प्रणाली को मजबूत करेगा।

रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय पर सही इलाज मिलने से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है।

कुत्तों के काटने से होने वाली रेबीज से होने वाली मौतों को रोकने के लिए दिल्ली सरकार स्टेट एक्शन प्लान फॉर रेबीज एलिमिनेशन भी तैयार कर रही है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे