दिल्ली में लाल किले के पास धमाका, 9 की मौत और 24 घायल


दिल्ली में लाल किले के पास धमाका, 9 की मौत और 24 घायल

दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को शाम 6:52 बजे चलती कार में जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

शुरुआती रिपोर्ट्स में 11 मौतों की बात सामने आई थी, लेकिन तीन घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 8 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद अस्पताल से जारी सूची में 9 मौतों की पुष्टि हुई।

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि, “एक i20 कार के पिछले हिस्से में धमाका हुआ।” पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार हरियाणा के गुरुग्राम में सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सलमान ने बताया कि उसने यह कार पुलवामा के तारिक को बेची थी।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि यह ब्लास्ट फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ। धमाके के बाद पूरी जगह को सील कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है ताकि धमाके के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस और एनएसजी की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच चल रही है कि यह धमाका किसी तकनीकी खराबी, दुर्घटना या फिर किसी आतंकी साजिश का हिस्सा था। फिलहाल दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लाल किला क्षेत्र सहित आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे