दीप्ति शर्मा बनी दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी


दीप्ति शर्मा बनी दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली में हुई WPL 2026 नीलामी में पांच फ्रेंचाइजियों ने कुल 67 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। भारत की सबसे अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वारियर्स ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह WPL इतिहास की दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बन गईं। इस मेगा नीलामी में कुल 11 खिलाड़ी करोड़पति बनीं।

सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम है, जिन्हें 2023 में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। दीप्ति शर्मा का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था, और दिल्ली कैपिटल्स ने उनके लिए सबसे पहली बोली लगाई। हालांकि, यूपी वारियर्स ने राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें खरीदा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे