भारत में पहली बार नदी डॉल्फिन की गिनती, 6,324 डॉल्फ़िन पाई गईं


भारत में पहली बार नदी डॉल्फिन की गिनती की गई, जिसमें गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदियों में 6,324 डॉल्फ़िन की मौजूदगी का पता चला है। यह जानकारी सोमवार को प्रकाशित एक सरकारी रिपोर्ट से मिली। गंगा नदी डॉल्फिन अपनी अनूठी विशेषताओं के लिए जानी जाती है और भारत, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान में गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना नदियों और इसकी सहायक नदियों में पाई जाती है। कुछ सिंधु नदी डॉल्फिन भारत में सिंधु नदी में पाई जाती है।

प्रोजेक्ट डॉल्फिन के तहत पहली बार व्यापक सर्वेक्षण

'प्रोजेक्ट डॉल्फिन' के एक हिस्से के रूप में, आठ राज्यों – उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और पंजाब में नदी डॉल्फिन की संख्या का अनुमान लगाने के लिए पहली बार एक व्यापक सर्वेक्षण किया गया। 'भारत में नदी डॉल्फिन की संख्या स्थिति' रिपोर्ट के अनुसार, यह विश्व के सबसे बड़े मीठे पानी के सर्वेक्षणों में से एक है, जिसमें गंगा और ब्रह्मपुत्र में गंगा नदी डॉल्फिन की संपूर्ण शृंखला, तथा व्यास नदी में सिंधु नदी डॉल्फिन को शामिल किया गया है।

सर्वेक्षण के परिणाम: 6,324 डॉल्फ़िन की गिनती

सर्वेक्षण में 6,324 गंगा नदी डॉल्फिन (रेंज: 5,977-6,688) और तीन सिंधु नदी डॉल्फ़िन होने का अनुमान जताया गया। निष्कर्षों से पता चलता है कि डॉल्फ़िन पर्याप्त पानी की गहराई और न्यूनतम मानवीय व्यवधान वाले क्षेत्रों में पायी जाती हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे