20 अक्टूबर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ने के लिए तैयार, पानी से तैयार करेंगे फ्यूल

सब कुछ ठीक- ठाक रहा तो दिसंबर और जनवरी के महीने से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ट्रैक पर दौड़ती नज़र आएगी. सोनीपत और जींद के बीच 90 किलोमीटर की दूरी पर देश की पहली प्रदूषण रहित ट्रेन को दौड़ाया जाएगा. इसी क्रम में हरियाणा के जींद जिले के रेलवे स्टेशन पर 3,000 किलो हाइड्रोजन स्टोर के लिए संयंत्र का निर्माण किया जा रहा है. यहाँ अंडरग्राउंड स्टोरेज भी तैयार हो रहा है. हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन के लिए मशीन भी मंगवाई जा चुकी हैं. दिसंबर और जनवरी के महीने में इसका ट्रायल रन करवाया जाएगा. इसके बाद, इसी वित्त वर्ष में इसे नियमित रूप से चलाए जाने की योजना पर काम चल रहा है. स्वीडन, चीन, जर्मनी और फ्रांस के बाद भारत ही ऐसा देश होगा जो हाइड्रोजन ट्रेन को चलाएगा. यह ट्रेन 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम होगी. 1 किलो हाइड्रोजन पर यह 4.5 लीटर डीजल के बराबर माइलेज देने का काम करेगी. प्रदूषण के लिहाज से भी यह काफी अच्छी मानी जा सकती है. हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से पैदा हुई बिजली के जरिए हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन किया जाएगा. 360 किलो हाइड्रोजन में यह 180 किलोमीटर की दूरी को तय कर सकेगी. इसमें 8 से 10 डिब्बे लगे होंगे. इन्हें खींचने के लिए 2.4 मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ेगी. इस जरूरत को पूरा करने के लिए ट्रेन के अंदर दो पावर प्लांट लगाए जाएंगे. दिसंबर और जनवरी में संभावित ट्रायल के सफल होने के बाद रेलवे की योजना है कि अगले 3 सालों में माथेरान हिल रेलवे, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, कालका- शिमला रेलवे, कांगड़ा घाटी, निलगिरी माउंटेन रेलवे हेरिटेज और पर्वतीय मार्गों पर ऐसी 30 ट्रेनों को शुरू किया जाए।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययनमूल्य मात्र - 500 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा के लिए खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु

p>प्रतियोगिता निर्देशिका–मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2025 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे