कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इस एग्जाम के जरिए आयआयटी में टेक्निकल डिजाइन कोर्स में मास्टर ऑफ डिजाइन और पीएचडी प्रोग्राम्स में एडमिशन ले सकते हैं। इन कोर्सेज के लिए देशभर के आयआयटी और नेशनल इंस्टिट्यूट्स में लगभग 200 सीटें हैं। आयआयटी बॉम्बे नेशनल लेवल पर ये टेस्ट कंडक्ट करता है
टेस्ट देने के लिए एलिजिबिलिटी: 10+2 के बाद 3 साल का डिग्री या डिप्लोमा प्रोग्राम पास कर चुके स्टूडेंट्स और फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स, आर्ट्स डिप्लोमा के बाद भी टेस्ट दे सकते हैं।