सीएम मोहन यादव ने 60 मेगावाट सोलर प्लांट का उद्घाटन किया


60 मेगावाट के सोलर प्लांट का सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन

इंदौर में 300 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम का सोलर प्लांट बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।

इस प्लांट से 60 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जिससे नर्मदा का पानी लाने में होने वाले बिजली खर्च में नगर निगम को लगभग 50 करोड़ रुपये की वार्षिक बचत होगी।

कार्यक्रम को लेकर महापौर और उनकी टीम ने तैयारियां कीं, वहीं सभी पार्षदों को अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में लाने के निर्देश दिए गए।

यह सोलर प्लांट नर्मदा नदी के किनारे जलूद में 210 एकड़ जमीन पर तैयार किया गया है, जहां से नर्मदा का पानी पंपिंग के जरिए इंदौर लाया जाता है। इस 60 मेगावाट क्षमता वाले प्लांट से हर महीने लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये की बचत होने की संभावना है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे