अब 21 की जगह 26 मई को होगा बारहवीं गणित का पेपर


अब 21 की जगह 26 मई को होगा बारहवीं गणित का पेपर

सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षाओं के चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा 2026 के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है।

विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम संबंधी नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

संशोधित परीक्षा तिथियां

जारी जानकारी के अनुसार, 14 मई को आयोजित होने वाली कृषि, गृह विज्ञान और अकाउंटेंसी विषयों की परीक्षाएं अब 19 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी।

वहीं, 21 मई को प्रस्तावित गणित और मनोविज्ञान विषयों की परीक्षाएं अब 26 मई 2026 को होंगी।

परीक्षा समय में कोई बदलाव नहीं

परीक्षा का समय पूर्ववत रहेगा। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

नियमित, स्वाध्यायी और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों की परीक्षाएं समान तिथि और समय पर ही संपन्न होंगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे