मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दावोस में करेंगे वैश्विक निवेश संवाद


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दावोस में करेंगे वैश्विक निवेश संवाद

विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की वार्षिक बैठक 18 से 23 जनवरी 2026 तक स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को देंगे।

विश्व आर्थिक मंच 2026 का विषय “ए स्पिरिट ऑफ डायलॉग” तथा “अनलॉकिंग न्यू सोर्सेस ऑफ ग्रोथ” रखा गया है। इन विषयों के अंतर्गत वैश्विक अर्थव्यवस्था, नवाचार, सतत विकास और आर्थिक प्रगति से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दावोस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश को एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना, वैश्विक उद्योग जगत के शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना तथा राज्य के प्राथमिक क्षेत्रों में निवेश के नए अवसरों को आगे बढ़ाना है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे