मध्य प्रदेश में फिल्म छावा टैक्स फ्री


फिल्म 'छावा', जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की जीवनी पर आधारित है, मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 फरवरी 2025 को यह घोषणा की। छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी ने भी अपने जीवन में तमाम यातनाएं सहकर देश धर्म के लिए प्राण दे दिए। इसी कारण 'छावा' जैसी उत्कृष्ट फिल्म बनी है, जो संभाजी के जीवन की विभिन्न घटनाओं से लोगों को परिचित कराती है।

मुख्यमंत्री ने शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि शिवाजी महाराज ने मातृभूमि के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। उनकी मां भारती के प्रति निष्ठा और त्याग से देश को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे