पेटेंट महानियंत्रक का ऑफिस मुंबई से दिल्ली स्थानांतरित


25 फरवरी को सरकार ने पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक (सीजीपीडीटीएम) का मुख्यालय मुंबई से दिल्ली स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी की। सीजीपीडीटीएम पेटेंट अधिनियम, डिजाइन अधिनियम और ट्रेडमार्क अधिनियम के कामकाज का पर्यवेक्षण करता है और इन विषयों से संबंधित मामलों पर सरकार को सलाह भी देता है।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने अधिसूचना में कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने इसके जरिये पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक के मुख्यालय को तत्काल प्रभाव से नयी दिल्ली स्थानांतरित करने को अधिसूचित किया है।’’ इसमें यह भी कहा गया कि सीजीपीडीटीएम को अब आधिकारिक संचार पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक कार्यालय, बौद्धिक संपदा भवन, द्वारका, नई दिल्ली में किया जाएगा।

मुख्य बिंदु:

  • सीजीपीडीटीएम का कार्यालय अब मुंबई से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया है।
  • सीजीपीडीटीएम पेटेंट अधिनियम, डिजाइन अधिनियम और ट्रेडमार्क अधिनियम के कार्यों का पर्यवेक्षण करता है।
  • यह बौद्धिक संपदा से संबंधित मामलों पर सरकार को सलाह देता है।
  • अब सीजीपीडीटीएम से आधिकारिक संचार नई दिल्ली स्थित नए कार्यालय में किया जाएगा।

निष्कर्ष:

सीजीपीडीटीएम के कार्यालय का दिल्ली स्थानांतरित होना भारत में बौद्धिक संपदा मामलों के प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव है। इस कदम से पेटेंट, डिज़ाइन और ट्रेडमार्क के प्रबंधन में सुधार होने की उम्मीद है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे