सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2025


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 4500 पदों पर भर्ती

बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है! सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2025 है।

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान/सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक या समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 31 मई 2025 के अनुसार की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को NATS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद लॉग इन करके सभी जरूरी जानकारियां भरें और आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन की अंतिम तिथि: 23 जून 2025

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें या डायरेक्ट आवेदन लिंक का उपयोग करें।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे