मेलबर्न में कार्लोस अल्काराज ने पूरा किया करियर ग्रैंड स्लैम


मेलबर्न में पूरा हुआ अल्काराज का करियर ग्रैंड स्लैम

स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने 1 फरवरी 2026 को मेलबर्न पार्क में इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलियन ओपन के रोमांचक फाइनल मुकाबले में अल्काराज ने दिग्गज नोवाक जोकोविच को चार सेटों के कड़े मुकाबले में 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत लिया।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ 22 वर्षीय कार्लोस अल्काराज करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

करियर ग्रैंड स्लैम का रिकॉर्ड

अल्काराज अब दुनिया के केवल नौवें पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके नाम चारों ग्रैंड स्लैम खिताब — विंबलडन, फ्रेंच ओपन, यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन — दर्ज हैं।

उनके नाम अब कुल सात ग्रैंड स्लैम खिताब हो चुके हैं, जिनमें दो-दो विंबलडन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन की ट्रॉफियां शामिल हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपन की यह उनकी पहली जीत है।

इस जीत के साथ पुरुष टेनिस में एक नए युग की आधिकारिक शुरुआत हो गई है, जहां कार्लोस अल्काराज विश्व नंबर 1 और जैनिक सिनर विश्व नंबर 2 के रूप में अपना दबदबा बनाए हुए हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे