शतरंज खिलाड़ी बोधना शिवानंदन बनीं शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी


शतरंज खिलाड़ी बोधना शिवानंदन बनीं शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी

भारतीय मूल की शतरंज खिलाड़ी बोधना शिवानंदन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) की नवीनतम रेटिंग सूची के अनुसार इंग्लैंड की शीर्ष महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

यह 11 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी वर्तमान में 2366 रेटिंग अंक रखती हैं।

उनके माता-पिता वर्ष 2007 में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से इंग्लैंड चले गए थे, और वह वर्तमान में उत्तरी लंदन में रहती हैं।

प्राथमिक विद्यालय की छात्रा बोधना ने चार बार की ब्रिटिश महिला चैंपियन 25 वर्षीय लैन याओ को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

इसके साथ ही वह पहली बार विश्व की शीर्ष 100 महिला शतरंज खिलाड़ियों में शामिल हुई हैं और वर्तमान में 72वें स्थान पर हैं।

यह जानकारी इंग्लैंड के शतरंज महासंघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे