बांग्लादेश में पीएम पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान


बांग्लादेश में पीएम पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान

बांग्लादेश के आम चुनाव में अपनी पार्टी BNP की शानदार जीत के बाद तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। भारतीय समयानुसार, शपथ ग्रहण समारोह शाम 4:30 बजे होगा।

उनकी कैबिनेट में कुल 25 मंत्री होंगे, जिनमें से 2 अल्पसंख्यक समुदाय से होंगे, साथ ही 24 राज्य मंत्री भी शामिल होंगे। तारिक रहमान और उनकी कैबिनेट बांग्लादेश के संसद परिसर के साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे।

13वें आम चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी सांसदों ने सुबह 10 बजे संसद भवन के शपथ कक्ष में शपथ ली। तारिक रहमान भी सांसद के रूप में शपथ लेने वालों में शामिल थे।

भारत का प्रतिनिधित्व: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और इसके लिए ढाका में हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सचिव (द्विपक्षीय) डॉ. मोहम्मद नजरूल इस्लाम और भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्ला ने उनका ढाका एयरपोर्ट पर स्वागत किया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे