आयुष्मान भारत योजना का विस्तार, 70 से ऊपर के बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख का इलाज


आयुष्मान भारत योजना का विस्तार, 70 से ऊपर के बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख का इलाज

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को और विस्तार दे दिया है। अब 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत हर साल 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कराया जा सकता है। सरकार के मुताबिक, 6 करोड़ सीनियर सिटिजंस को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें देश के करीब 4.5 करोड़ परिवार शामिल होंगे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में यह वादा किया था।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि शुरुआत में योजना के लिए 3,437 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जैसे-जैसे लोग इस योजना से जुड़ेंगे, इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। सरकार ने कहा कि 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्ग चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, वे इस योजना का फायदा उठा सकेंगे। उनके लिए एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा। जो परिवार पहले से आयुष्मान के दायरे में हैं, उन्हें 70 पार के सीनियर सिटिजंस के लिए हर साल 5 लाख रुपए तक का एडिशनल कवर मिलेगा। इसका इस्तेमाल परिवार के अन्य लोग नहीं कर सकेंगे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे