एशिया का पहला हाई स्पीड रेल ट्रैक भारत में तैयार


एशिया का पहला हाई स्पीड ट्रैक, 220 किमी रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

भारत में राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के नावां क्षेत्र में एशिया का पहला हाई स्पीड टेस्टिंग रेल ट्रैक तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना पर पिछले 5 वर्षों से निर्माण कार्य चल रहा है और यह 2025 के अंत तक पूर्ण हो जाएगा।

62 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर 37 मोड़ और कई पुल बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से ट्रेनों की 220 किमी/घंटा तक की रफ्तार पर जांच की जाएगी। भविष्य में इसी ट्रैक पर बुलेट ट्रेन की टेस्टिंग भी संभव होगी।

इस ट्रैक के प्रमुख भाग हैं:

  • 23 किमी की मुख्य लाइन
  • गुढ़ा साल्ट में 13 किमी का हाई-स्पीड लूप
  • नावां में 3 किमी का क्विक टेस्टिंग लूप
  • मिठड़ी में 20 किमी का कर्व टेस्टिंग लूप

अब तक 80% निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसमें गुढ़ा से नावां तक का ट्रैक शामिल है। नावां से मिठड़ी गांव तक का कार्य प्रगति पर है।

इस परियोजना का कार्य नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) की निगरानी में हो रहा है। इसके पूर्ण होते ही भारत उन देशों की सूची में शामिल हो जाएगा जो स्वतंत्र रूप से हाई स्पीड रेल तकनीक का परीक्षण कर सकते हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे